पानीपत 9 जुलाई। जिलाधीश धर्मेन्द्र सिंह ने कोविड-19 के तहत कमेटी की सिफारिश पर न्यू रमेश नगर में सुरेन्द्र सिंह मान मकान न:777/8 से लेकर भीम सिंह पुत्र मौजी राम मकान न: 767/8 तक, माडल टाउन नजदीक शिवाजी स्टेडियम में बनारसी लाल(डीएसपी) के मकान से लेकर सुलेख डिडवाड़ा, शिव इण्टरप्राईजिज तक, सैक्टर 12 एचएसवीपी में गुलशन मकान न: 1151 के मकान से लेकर जी. बावा पुत्र पी.एस.बावा मकान न: 1159 तक, वार्ड न: 2 मोती राम कालोनी में आशीष पुत्र बिट्टु के मकान से लेकर सांवर पुत्र इमरान के मकान तक, जनक गार्डन कच्चा कैम्प में इमरान हेयर सैलून से लेकर भीमसैन पुत्र संतराम के मकान तक, देवनगर नजदीक रंगमंच में राजकुमार पुत्र रामदिता के मकान से लेकर विनोद कुमार पुत्र ताराचंद के मकान तक, सैक्टर 11 एचएसवीपी में राकेश कुमार पुत्र लेचा राम मकान न: 1845 के मकान से लेकर नंदलाल मकान न: 1855 तक, गांव सिवाह नजदीक डाकघर में सतबीर पुत्र मौजी राम के मकान से लेकर बिजेन्द्र पुत्र प्यारेलाल के मकान तक कोरोना वायरस के केस पॉजिटिव मिलने पर कंटेन्मेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।