बिग ब्रेकिंग जींद
नही रहे हरियाणा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता
जींद में उनके निवास स्थान पर 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे पूर्व मंत्री
हरियाणा की राजनीति में बड़ा स्थान था मांगे राम गुप्ता का ,
मांगे राम गुप्ता ने कुल 8 इलेक्शन लड़े थे जिनमे वो चार बार जीते
4 बार विधायक और 3 बार बने थे मंत्री ,
शिक्षा एवं परिवहन, वित्त मंत्री, स्थानीय निकाय मंत्री भी रह चुके है
पहली बार 1977 मे निर्दलीय विधायक चुने गये।
उसके बाद 1991, 2000,2005 में वो कांग्रेस की सीट पर जीतकर विधायक बने
2005 के बाद राजनीति में ज्यादा सक्रिय नही थे।
लेकिन जींद उपचुनाव में सभी पार्टियों ने चुनाव लड़ने के लिए उनके घर दस्तक दी थी उसके बाद से कुछ सक्रिय नजर आए थे
2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जेजेपी कई और से उनके बेटे महाबीर गुप्ता ने चुनाव भी लड़ा था लेकिन बीजेपी के कृष्ण मिड्डा से करीब 12 हज़ार वोटो से हार गए थे
इसके अलावा मांगे राम गुप्ता अग्रवाल समाज के भी कद्दावर नेता थे
व्यपार मंडल और सामाजिक संगठनों में कई अहम पदों पर काम किया है
मांगे राम गुप्ता अपने पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां छोड़कर गए है
आज बजे वनखण्डी शमशान घाट में होगा अंतिम संस्कार